रामपुर में सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद खान का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती का लिया संकल्प
जौनपुर। नगर रामपुर स्थित किसान भवन प्रांगण में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जाहिद खान के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर महासचिव लालचंद यादव ने कहा कि जाहिद खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक सभा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए जिलाध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष जाहिद खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को गांव-गांव और मोहल्लों तक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाती रही है तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने का आग्रह किया।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने संगठन की मजबूती तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चाचा ईसा फालूदी, अताउल्लाह खान, मंजूर हसन, ताराशंकर यादव, बल्लू अहीर, अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय उत्साहपूर्ण बना रहा और उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का भरोसा जताया।














