सिंगरामऊ में सैलून के अंदर युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग से मचा हड़कंप
मेढ़ा मोड़ स्थित सैलून में हुई घटना, बाल-बाल बचा युवक; पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मेढ़ा मोड़ स्थित एक सैलून में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेढ़ा मोड़ स्थित एक सैलून में युवक आशीष मिश्रा शेविंग करा रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग की। अचानक हुई इस घटना से सैलून में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग के बाद हमलावर तेजी से मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिंगरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस पुराने विवाद की आशंका जता रही है, हालांकि अभी तक घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है,














