दुबेपुर पुलिया पर चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की हुई जांच

0
12

दुबेपुर पुलिया पर चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की हुई जांच

रामपुर (जौनपुर)। जनपद जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में भदोही जनपद की सीमा पर स्थित दुबेपुर पुलिया के पास सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। वाहन चालकों के पहचान पत्र, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज तथा संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की गई। वहीं, क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन भी किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध गतिविधियों, अपराधियों की आवाजाही तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

इस दौरान पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here