पत्नी के प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ने पर बवाल, डंडों से पीट-पीटकर हत्या

0
14
Husband catching his wife cheating with lover in bed, finding out adultery

पत्नी के प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ने पर बवाल, डंडों से पीट-पीटकर हत्या

पत्नी भी गंभीर घायल, आरोपी पति फरार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पति का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उसने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में पत्नी के प्रेमी की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के खजुआ गांव निवासी बिरजू शुक्रवार को किसी काम से घर से बाहर गया था। रात में उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह रिश्तेदारी में जा रहा है और देर रात घर नहीं लौटेगा। हालांकि कुछ समय बाद वह अचानक बिना बताए वापस घर पहुंच गया।

घर पहुंचते ही बिरजू ने अपनी पत्नी को सेमरिशान निवासी रकीब के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पहले रकीब वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन बिरजू ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन जब बिरजू ने पूरी बात बताई तो ग्रामीण पीछे हट गए। पिटाई के दौरान रकीब और महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। इसके बाद बिरजू ने ही एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हरगांव सीएचसी पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रकीब की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

मृतक रकीब अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का परिवार छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि आरोपी बिरजू घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here