मड़ियाहूं पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

0
13

मड़ियाहूं पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

मड़ियाहूं, जौनपुर।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मड़ियाहूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थाना मड़ियाहूं पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 566/25 धारा 137(2), 87, 142 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त सुजीत कुमार पुत्र बृजकिशोर तथा बृजकिशोर पुत्र साधो राम निवासी बारी गांव, नेवादा द्वितीय, थाना मड़ियाहूं को शनिवार को पुलिस टीम ने उनके गांव से गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई और बाद में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मड़ियाहूं में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 566/25 में कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति, महिला आरक्षी रागिनी, महिला आरक्षी सिमरन, कांस्टेबल प्रेमचन्द्र तथा कांस्टेबल विवेक शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here